Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता का भवानीपुर मां कैंटीन में औचक दौरा

चुनाव से पहले जनसंपर्क की रणनीति, लोगों को खुद परोसा खाना

17 Dec 2025

ममता का भवानीपुर मां कैंटीन में औचक दौरा

कोलकाता। 2026 के विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के तहत मैदान में उतर चुके हैं। इसी माहौल में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अचानक अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में जनसंपर्क करते देखा गया। मुख्यमंत्री की इस अप्रत्याशित मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार दोपहर ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से निकलीं और अचानक एसएसकेएम अस्पताल के सामने पहुंच गईं। वहां स्थित 'मां कैंटीनÓ के पास मुख्यमंत्री के रुकते ही प्रशासन में हलचल मच गई। कैंटीन के बाहर मौजूद आम लोग भी पहले तो चौंक गए, लेकिन माहौल को सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री खुद बातचीत में जुट गईं। ममता बनर्जी ने कैंटीन के कर्मचारियों से बात कर यह जानना चाहा कि उस दिन खाने में क्या दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि रोज की तरह चावल, दाल, सब्जी के साथ एक उबला अंडा दिया जा रहा है। इसके बाद कैंटीन कर्मियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने खुद कई लोगों के हाथों में भोजन की थाली सौंपी। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से खाने की गुणवत्ता को लेकर भी फीडबैक लिया। कुछ देर तक बातचीत के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।  गौरतलब है कि तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी ने वित्त विभाग की पहल पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में 'मां कैंटीनÓ शुरू करवाई थी। यहां महज 5 रुपये में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। रोज दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक चलने वाली इस कैंटीन में चावल, दाल, सब्जी और उबला अंडा परोसा जाता है। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यह योजना काफी अहम मानी जाती है। 
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री भी आखिरकार एक उम्मीदवार हैं और उन्हें भी जनता के बीच जाकर समर्थन मांगना होता है। ऐसे में चुनाव से पहले उनका खुद मैदान में उतरकर जनसंपर्क करना स्वाभाविक है। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस बार काफी पहले से ही संकेत मिल रहे हैं कि वह फिर से भवानीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं। मंगलवार शाम को ही मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर को लेकर बैठक की थी। ऐसे में अगले ही दिन अपने विधानसभा क्षेत्र की 'मां कैंटीनÓ में अचानक पहुंचना, कई लोगों की नजर में वोट से पहले जनसंपर्क की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री की यह अचानक मौजूदगी सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि चुनावी साल में जनता के बीच सीधे पहुंचने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता का भवानीपुर मां कैंटीन में औचक दौरा
चुनाव से पहले जनसंपर्क की रणनीति, लोगों को खुद परोसा खाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News